Get App

Q3 results preview : बाजार की नजर अगले हफ्ते से आने वाले बड़े नतीजों पर, जानिए कैसा रह सकता है TCS और HCLTech का प्रदर्शन

Q3 results preview : HCLTECH के मार्जिन में तिमाही आधार 50-75 Bps का उछाल देखने को मिल सकता है। पिछली तिमाही में मार्जिन 17.5% थे। ELARA का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 746.6 करोड़ डॉलर पर बरकरार रह सकती है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 2:03 PM
Q3 results preview : बाजार की नजर अगले हफ्ते से आने वाले बड़े नतीजों पर, जानिए कैसा रह सकता है TCS और HCLTech का प्रदर्शन
Q3 में HCLTECH की सर्विस आय फ्लैट रह सकती है। तिमाही आधार पर प्रोडक्ट आय में बड़ा उछाल संभव है। रुपये में होने वाली आय में तिमाही आधार पर 3.7% का उछाल संभव है

Q3 results preview : पूरे बाजार की नजर अगले हफ्ते से आने वाले बड़े नतीजों पर है। इसकी शुरुआत सोमवार से TCS और HCL Tech के नतीजों के साथ होगी। IT सेक्टर के लिए कैसी होगी तीसरी तिमाही ये समझाते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के आशीष वर्मा ने कहा कि तीसरी आईटी सेक्टर के लिए सीजनली कमजोर तिमाही होती है लेकिन इस बार स्थिरता दिखेगी। Q3 का पूरा असर दिखेगा,आय ग्रोथ ठंड़ी रह सकती है। छुट्टियों और कम कामकाजी दिनों का असर आय पर दिखेगा। हालांकि कमजोर रुपये से मार्जिन और आय को सपोर्ट मिलेगा।

दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप कंपनियां ज्यादा चमक सकती हैं। BFSI सेक्टर में सबसे ज्यादा स्थिरता दिखेगी। CY26 बजट पर बाजार का फोकस शिफ्ट हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियां पूरी तरह AI लागू करने का प्लान बना रही हैं। इसके चलते FY27 में रिकवरी संभव है।

TCS: Q3 आय अनुमान

ELARA का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 746.6 करोड़ डॉलर पर बरकरार रह सकती है। वहीं, HDFC SEC का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 0.2% बढ़ कर 746.6 करोड़ डॉलर के मुकाबले 747.9 करोड़ डॉलर रह सकती है। HSBC का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 0.5% बढ़ कर 746.6 करोड़ डॉलर के मुकाबले 750.3 करोड़ डॉलर रह सकती है। वहीं, CNBC-AWAAZ का मानना है कि तीसरी तिमाही में TCS की आय तिमाही आधार पर 0.22 बढ़ कर 746.6 करोड़ डॉलर के मुकाबले 748.2 करोड़ डॉलर रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें