Get App

Q3 Results: रेल कंपनी के प्रॉफिट और रेवेन्यू में बड़ी गिरावट, फोकस में रहेगा स्टॉक

Q3 Results: रेल कंपनी के तिमाही नतीजों में मुनाफा 44% और रेवेन्यू 21% गिरा है। ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव रहा। हालांकि ऑर्डर बुक को सपोर्ट मिला है। कमजोर नतीजों के बाद स्टॉक निवेशकों के रडार पर रहेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 6:02 PM
Q3 Results: रेल कंपनी के प्रॉफिट और रेवेन्यू में बड़ी गिरावट, फोकस में रहेगा स्टॉक
Texmaco Rail का शेयर सोमवार को 1.97% की तेजी के साथ 121.50 रुपये पर बंद हुआ।

Q3 Results: रेलवे सेक्टर से जुड़ी Texmaco Rail & Engineering Ltd ने सोमवार, 9 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस दोनों ही दबाव में रहे।

तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 44.2% घटकर 42.8 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में Texmaco Rail ने 76.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में भी तेज गिरावट

Texmaco Rail का रेवेन्यू 21.5% की गिरावट के साथ 1,041 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में रेवेन्यू 1,326 करोड़ रुपये था। कम बिक्री का असर सीधे मुनाफे पर भी दिखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें