Stock in Focus: रेलवे सेक्टर की दो सरकारी कंपनियों को नए ऑर्डर मिले हैं, जिसके बाद इन स्टॉक्स पर बाजार की नजर रहने वाली है। दोनों ने अलग अलग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं। इन ऑर्डर्स से कंपनियों के ऑर्डर बुक में मजबूती आने की उम्मीद है। ऐसे में अगले ट्रेडिंग सेशन में इन स्टॉक्स पर निवेशकों का फोकस रह सकता है।
रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India Ltd ने को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे से ₹26.72 करोड का प्रोजेक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) से जुड़े कामों के लिए है।
इसमें केबल की सप्लाई, ट्रांसपोर्टेशन, ट्रेंचिंग, बिछाने, बैकफिलिंग, हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग, HDPE पाइप डालना, केबल ब्लोइंग, जॉइन्टिंग और टर्मिनेशन जैसे काम शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को 5 मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा।
इससे पहले कंपनी को रेलवे सिग्नलिंग से जुड़ा लगभग ₹35.6 करोड का एक और ऑर्डर मिला था। इसमें North Central Railway के प्रयागराज डिविजन में MSDAC और अन्य संबंधित काम शामिल हैं। शेयर बाजार में शुक्रवार को RailTel का शेयर 3.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹291.10 पर बंद हुआ।
रेलवे सेक्टर से ही जुड़ी कंसल्टेंसी और इंजीनियरिंग कंपनी RITES Ltd को पश्चिम बंगाल सरकार के पब्लिक वर्क्स (रोड्स) डायरेक्टरेट से ₹45.19 करोड का कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट मुरीगंगा नदी पर बनने वाले चार लेन के एक्स्ट्रा डोज्ड ब्रिज के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सेवाएं देने से जुड़ा है।
इस प्रोजेक्ट में सागर आइलैंड के कचुबेरिया को साउथ 24 परगना जिले के काकद्वीप से जोडने वाली अप्रोच रोड्स के साथ ब्रिज का निर्माण शामिल है। RITES इस प्रोजेक्ट में अथॉरिटी इंजीनियर के तौर पर डिजाइन और कंस्ट्रक्शन सुपरविजन की जिम्मेदारी संभालेगी। यह प्रोजेक्ट 48 महीनों में पूरा किया जाएगा और कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत ₹45.19 करोड है, जिसमें GST शामिल नहीं है।
इस सरकारी रेलवे कंपनी ने यह भी बताया कि उसे South Western Railway से मैसूर हासन मंगलुरु रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट के लिए रिवाइज्ड अनुमान मिला है। इस प्रोजेक्ट की लागत ₹729.28 करोड है। RITES का शेयर शुक्रवार को 2.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹207 पर बंद हुआ।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।