Get App

Railway Stocks: रेलटेल और टेक्समैको रेल के शेयर 9% तक भागे, एक दिन पहले मिले थे बड़े ऑर्डर

Railway Stocks: शेयर बाजार में बुधवार 1 अप्रैल को रेलवे सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग और रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयर कारोबार के दौरान 9% तक उछले। यह तेजी इन दोनों कंपनियों को हाल ही में बड़े ऑर्डर के बाद आई, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 2:17 PM
Railway Stocks: रेलटेल और टेक्समैको रेल के शेयर 9% तक भागे, एक दिन पहले मिले थे बड़े ऑर्डर
Railway Stocks: टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में 9% तक की तेजी देखने को मिली

Railway Stocks: शेयर बाजार में बुधवार 1 अप्रैल को रेलवे सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग और रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयर कारोबार के दौरान 9% तक उछले। यह तेजी इन दोनों कंपनियों को हाल ही में बड़े ऑर्डर के बाद आई, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया।

1. टेक्समैको रेल (Texmaco Rail)

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। सुबह 9:21 बजे के आसपास कंपनी का शेयर बीएसई पर 9.20% की तेजी के साथ ₹86.05 पर ट्रेड करता दिखा। यह उछाल कंपनी को JSW ग्रुप से मिले ₹357.11 करोड़ के बड़े ऑर्डर के बाद आया।

इस ऑर्डर के तहत कंपनी को BLSS, BLCS और BFNV रेक्स के निर्माण और सप्लाई के साथ-साथ BVCM वैगनों की सप्लाई करनी है। यह ऑर्डर कंपनी के रेलवे फ्रेट सेगमेंट में मजबूत स्थिति को दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें