Railway Stocks: वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Trains) बनाने के लिए बोली लगने के बाद रेलवे से जुड़े शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। वंदे भारत की 200 ट्रेनों को बनाने के टेंडर में रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam), टीटागढ़ वैगन्स (Titagarh Wagons) और भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने सबसे कम बोली लगाई है। इसके बाद तो रेल विकास निगम के शेयर बीएसई पर 15 फीसदी उछलकर 67.50 रुपये (RNVL Share Price), टीटागढ़ वैगन्स 10 फीसदी चढ़कर 234.40 रुपये (Titagarh Wagons Share Price) और भेल 4 फीसदी मजबूत होकर 75.73 रुपये (BHEL Share Price) पर पहुंच गया।
