Get App

लंबी अवधि में ये 3 सेक्टर्स कराएंगे कमाई? राजेश कोठारी ने ऑटो, हॉस्पिटल और कंज्यूमर शेयरों पर लगाया दांव

शेयर बाजार में हाल के हफ्तों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में। ग्लोबल अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनावों और घरेलू स्तर पर निवेशकों की सतर्कता ने बाजार के मनोबल को कमजोर किया है। हालांकि अल्फएक्यूरेट एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कोठारी का मानना है कि यह घबराहट लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए जोखिम नहीं, बल्कि अवसर लेकर आई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 2:50 PM
लंबी अवधि में ये 3 सेक्टर्स कराएंगे कमाई? राजेश कोठारी ने ऑटो, हॉस्पिटल और कंज्यूमर शेयरों पर लगाया दांव
राजेश कोठारी का कहना है कि बाजार में इस समय डर के कारण बिकवाली हावी है

भारतीय शेयर बाजार में हाल के हफ्तों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में। ग्लोबल अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनावों और घरेलू स्तर पर निवेशकों की सतर्कता ने बाजार के मनोबल को कमजोर किया है। हालांकि अल्फएक्यूरेट एडवाइजर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कोठारी का मानना है कि यह घबराहट लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए जोखिम नहीं, बल्कि अवसर लेकर आई है।

हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में राजेश कोठारी ने कहा कि बाजार में इस समय डर के कारण बिकवाली हावी है, लेकिन इतिहास गवाह रहा है कि ऐसे ही चरणों में धैर्य रखने वाले निवेशकों को अगले दो से तीन सालों में बेहतर रिटर्न मिले हैं। उनके अनुसार, शॉर्ट-टर्म में बाजार असहज लग सकता है, लेकिन यही असहजता भविष्य के मजबूत रिटर्न की नींव रखती है।

ऑटो सेक्टर पर कायम भरोसा

कोठारी ऑटोमोबाइल सेक्टर को लेकर अब भी पॉजिटिव हैं। उनका कहना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बावजूद इस सेक्टर के कई शेयरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, ऑटो सेक्टर में मांग का आधार मजबूत बना हुआ है और प्रीमियमाइजेशन का ट्रेंड, सेफ्टी फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स का बढ़ता इस्तेमाल कंपनियों के लिए लंबे समय तक ग्रोथ का रास्ता खोल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें