Get App

Rakesh Jhunjhunwala और राधाकिशन दमानी की निवेश वाली इस कंपनी ने 1 सप्ताह में दिया 100% रिटर्न, आप पास हैं ये स्टॉक?

राकेश झुनझुनवाला और राधाकिशन दमानी के इस रियल एस्टेट स्टॉक पिछले 1 महीने में 150% रिटर्न दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2021 पर 9:54 AM
Rakesh Jhunjhunwala और राधाकिशन दमानी की निवेश वाली इस कंपनी ने 1 सप्ताह में दिया 100% रिटर्न, आप पास हैं ये स्टॉक?

देश के सबसे बड़े निवेशकों में शुमार राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) और DMart के मालिक राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) बाजार की नब्ज को समझतें हैं और जानते हैं कि उन्हें किस कंपनी पर दांव लगाना है और किससे दूरी बनाकर रहना है। ये दोनों दिग्गज निवेशक मल्टीबैगर स्टॉक्स को पहचानने में माहिर हैं। इन दोनों दिग्गजों ने एक ऐसे स्टॉक पर दांव लगाया है जो पिछले एक महीने में 150% उछल चुका है।

राकेश झुनझुनवाला और राधाकिशन दमानी की निवेश वाली रियल एस्टेट कंपनी प्रोजोन इंटु प्रोपर्टीज (Prozone Intu Properties) ने पिछले एक महीने में अपने निवेशकों को 150% रिटर्न दिया है। जबकि, पिछले 7 कारोबारी सत्रों में ही कंपनी के शेयर 103% से अधिक चढ़े हैं। 5 मई को इसके शेयर की कीमत 20.25 रुपये था जो अब 42.15 रुपये तक पहुंच गई है।

Prozone Intu Properties के स्टॉक्स में पिछले 2 कारोबारी सत्रों में लगातार 5% अपर सर्किट लगा है। जबकि इससे पहले लगातार 5 दिन कंपनी के स्चॉक्स में 10% अपर सर्किट लगा था। शुक्रवार को आज भी इसके शेयर में 5% अपरसर्किट लग गया है और यह Penny Stock अपने 52-Weeks High 42.15 रुपये तक पहुंच गया।

इससे मुंबई बेस्ड इस रियल एस्टेट कंपनी का m-cap 643 करोड़ रुपये हो गया है। एक्सपर्ट्स ने रिटेल इनवेस्टर्स को Prozone Intu Properties को देखने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि Prozone Intu Properties में राकेश झुनझुनवाला की 2.06% हिस्सेदारी है, उन्होंने मार्च तिमाही में ही कंपनी के अपनो पोर्टफोलियो में जोड़ा है।

वहीं, राधाकिशन दमानी के पास कंपनी के 1.26% शेयर हैं। यह कंपनी डेट फ्री है यानी इस पर कोई कर्ज नहीं है और इसके कुल ऐसेट्स 2000 करोड़ रुपये से अधिक के हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें