Damani Portfolio: राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के गुरु राधाकिशन दमानी ने दिसंबर 2022 तिमाही में तीन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। इन तीनों कंपनियों- आंध्रा पेपर (Andhra Paper), 3एम इंडिया (3M India) और यूनाइटेड ब्रूअरीज (United Breweries) के शेयर दमानी के पोर्टफोलियो में पहले भी थे लेकिन सितंबर तिमाही में दमानी ने अपनी हिस्सेदारी एक फीसदी से कम कर ली थी। अब दिसंबर तिमाही में उन्होंने फिर हिस्सेदारी जून 2022 तिमाही के बराबर कर ली। राकेश झुनझुनवाला राधाकिशन दमानी को अपना गुरु मानते थे। झुनझुनवाला की पिछले साल 14 अगस्त 2022 को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई।
