Rakesh Jhunjhunwala portfolio: कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में सुबह के सेशन में गिरावट आई। निफ्टी आज करीब 200 अंक नीचे है, जबकि BSE सेंसेक्स आज 800 अंक से ज्यादा टूट चुका है। इस मंदी से भरे शेयर बाजार में, राकेश झुनझुनवाला को टाइटन (Titan) कंपनी के शेयरों में बाजार खुलने के 10 मिनट के भीतर लगभग 318 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
