Get App

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: टाटा मोटर्स के शेयर लगातार तीसरे दिन भागे, क्या आपको करना चाहिए BUY?

Tata Motors Share Price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट (ICICI Direct) ने टाटा मोटर्स के शेयरों को 'BUY' रेटिंग दी है और इसके लिए 500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 12:46 AM
Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: टाटा मोटर्स के शेयर लगातार तीसरे दिन भागे, क्या आपको करना चाहिए BUY?
राकेश झुनझुनवाला के पास टाटा मोटर्स की 1.18 फीसदी हिस्सेदारी थी

Rakesh Jhunjhunwala Portfolio: टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई और यह 3.70 फीसदी की उछाल के साथ 431.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। Tata Motors के शेयरों ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को करीब 40 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि इस अवधि में निफ्टी में 2.35 फीसदी और निफ्टी बैंक में करीब 15.66 की तेजी देखी गई है।

क्यों चढ़ रहा है शेयरों का भाव?

चीन की सरकार ने अपने देश में ऑटो कंपनियों की खपत को बढ़ाने में सहयोग देने का वादा किया है। इसके बाद चीनी ऑटोमोबाइल कंपनियों और ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में उछाल देखी गई। चीन के कार मार्केट में सुधार की खबर Tata Motors की सब्सडियरी जगुआर लैंड रोवर (JLR) के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है, क्योंकि इसकी अधिकतर बिक्री चीन से ही आती है।

हालांकि सेमीकंडक्टर की जारी किल्लत JLR के लिए एक चुनौती बनी हुई है क्योंकि इसने कंपनी की प्रोडक्शन पर असर डाला है, जिसके चलते वह मांग को पूरी करने में असमर्थ है। कंपनी के मैनेजमेंट को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में सेमीकंडक्टर की सप्लाई सुधरने की उम्मीद है, हालांकि इस साल के उत्पादन पर इसका असर बना रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें