Get App

Rallis India Q4 Results: टाटा की कंपनी को ₹15 करोड़ घाटा, फिर भी शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

Rallis India Q4 Results: टाटा ग्रुप की Rallis India को मार्च तिमाही में ₹15 करोड़ का घाटा हुआ। लेकिन नुकसान पहले के मुकाबले कम हुआ है। EBITDA में भी सुधार दिखा। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 8:04 PM
Rallis India Q4 Results: टाटा की कंपनी को ₹15 करोड़ घाटा, फिर भी शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड
Rallis India का शेयर सोमवार को BSE पर 2.03% की बढ़त के साथ ₹261.65 पर बंद हुआ।

Q4 Results: टाटा ग्रुप की एग्री-सॉल्यूशंस कंपनी Rallis India ने सोमवार (27 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी को इस तिमाही में ₹15 करोड़ का नेट घाटा हुआ, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹32 करोड़ था।

Rallis India अभी भी घाटे में है, लेकिन राहत की बात यह है कि नुकसान पहले के मुकाबले कम हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी धीरे-धीरे सुधार की दिशा में बढ़ रही है।

रेवेन्यू में स्थिर बढ़त

मार्च तिमाही में Rallis India का रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹456 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹430 करोड़ था। इससे पता चलता है कि कंपनी का बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें