एग्री साइंस कंपनी रैलिस इंडिया लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 22 जनवरी का दिन शानदार रहा। शेयर में दिन में 19.5 प्रतिशत तक की बंपर तेजी दिखी। BSE पर शेयर 280.75 रुपये के हाई तक गया। बाद में 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 271.10 रुपये पर सेटल हुआ। दिसंबर तिमाही के नतीजे सामने आने के बाद HSBC ने शेयर की रेटिंग को अपग्रेड किया है। रैलिस इंडिया टाटा ग्रुप का हिस्सा है। यह टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी है। कंपनी ने 20 जनवरी को शेयर बाजारों को बताया था कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 81.8 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 2 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 11 करोड़ रुपये था।
