Ramdevbaba Solvent IPO Listing: चावल की भूसी से तेल बनाने वाली रामदेवबाबा सॉल्वेंट (Ramdevbaba Solvent) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 126 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 85 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 112.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 31.76 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Ramdevbaba Solvent Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 117.60 रुपये (Ramdevbaba Solvent Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 38.35 फीसदी मुनाफे में हैं।
