Elara report on Q-Commerce : रैपिडो (Rapido) ने फूड डिलिवरी बिजनेस में एंट्री का ऐलान किया है। जोमैटो ( Zomato) और स्विगी (Swiggy) पहले से फूड डिलिवरी बिजनेस में हैं। ऐसे में रैपिडो के सामने चुनौती क्या होगी और इसका जोमैटो और स्विगी पर इसका क्या असर होगा, इस पर एलारा ने एक रिपोर्ट निकाली है। रैपिडो के लिए चुनौती पर एलारा की रिपोर्ट में कहा गया है कि रैपिडो की फूड डिलिवरी बिजनेस में एंट्री की खबर तो आई है रैपिडो के फूड डिलीवरी के लिए फ्लीट तय नहीं है। कंपनी थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स पर निर्भर होगी। इससे डिलीवरी क्वालिटी पर उसका कंट्रोल नहीं हो।
