बीते एक साल में टाटा समूह की कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन को बड़ा झटका लगा है। 9 अक्टूबर, 2024 के मुकाबले आज समूह की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घटा है। यह करीब 21 फीसदी की गिरावट है। इसका असर स्टॉक मार्केट के प्रमुख सूचकांकों पर पड़ा है। पिछले साल 9 अक्टूबर को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का निधन हुआ था। उनका निधन 86 साल की उम्र में हुआ था। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि टाटा समूह के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट का रतन टाटा की अनुपस्थिति से कोई रिश्ता नहीं है।