कुछ बड़े प्राइवेट बैंकों ने बीते 10 दिनों में माइक्रोफाइनेंस लोन पर अपना रिस्क वेटेज बढ़ा दिया है। इसकी वजह आरबीआई का एक निर्देश है। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय बैंक ने हाल में कम से कम पांच बड़े बैंकों को निर्देश दिया है। इसमें उन्हें माइक्रोफाइनेंस लोन पर रिस्क वेटेज 75 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी करने को कहा गया है। माइक्रोफाइनेंस लोन को अनसेक्योर्ड लोन मानने को कहा गया है। इस मामले से जुड़े एक सीनियर अफसर ने बताया कि इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
