Get App

IndusInd Bank को लेकर बड़ी खबर, आरबीआई ने प्राइवेट सेक्टर से नया CEO लाने का दिया निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) को संकेत दिया है कि अपने नए सीईओ के लिए प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से किसी ऐसे अनुभवी उम्मीदवार की तलाश करे, जो अभी भी सेवा में हो। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इंडसइंड बैंक का बोर्ड अपने नए सीईओ के तलाश प्रक्रिया को शुरू करने के लिए जल्द ही बैठक करने वाला है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 10:44 AM
IndusInd Bank को लेकर बड़ी खबर, आरबीआई ने प्राइवेट सेक्टर से नया CEO लाने का दिया निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) को संकेत दिया है कि अपने नए सीईओ के लिए प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर से किसी ऐसे अनुभवी उम्मीदवार की तलाश करे, जो अभी भी सेवा में हो। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इंडसइंड बैंक का बोर्ड अपने नए सीईओ के तलाश प्रक्रिया को शुरू करने के लिए जल्द ही बैठक करने वाला है।

RBI की प्राथमिकता: अनुभवी निजी बैंकिंग पेशेवर

सूत्रों के मुताबिक, RBI किसी ऐसे भारतीय बैंकिंग पेशेवर को CEO बनते देखना चाहता है, जो भारत या विदेश में किसी प्राइवेट बैंक में अभी कार्यरत हो। RBI चाहता है कि इंडसइंड बैंक में व्यापक बदलाव हो। इसलिए उसने बोर्ड को बताया है कि 54-58 वर्ष की आयु वर्ग का उम्मीदवार सीईओ के लिए उपयुक्त होगा। बैंकिंग के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव रखने वाला व्यक्ति को वरीयता मिलेगी।

एक अन्य सूत्र ने कहा, "ऐसा व्यक्ति जिसने ट्रेजरी में काम किया हो, फीस इनकम जेनरेशन के दबाव को संभाला हो, विभिन्न एसेट क्लास और डिपॉजिट्स के मैनेजमेंट को संभाल हो और ब्रांच ऑफिसों में काम के तरीके की जानकारी रखता हो, उसे प्राथमिकता दी जा सकती है।" उन्होंने कहा, "ऐसा व्यक्ति जो पूरी बैंकिंग इंडस्ट्री से टैलेंट को आकर्षित कर सके और प्रमोटर्स के साथ अच्छे संबंध बना सके, उसकी संभावना अधिक होगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें