Q4 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा घटकर ₹3362 करोड़ हुआ, फिर भी दे रही डिविडेंड

Q4 Results: पावर सेक्टर को फाइनेंस करने वाली सरकारी महारत्न कंपनी का चौथी तिमाही में मुनाफा 20% गिरकर ₹3362 करोड़ रहा। लेकिन कंपनी ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जानिए NII में गिरावट, राइट-ऑफ का असर और स्टॉक का हाल।

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement
REC का शेयर मंगलवार को 1.14 प्रतिशत गिरकर 373.75 रुपये पर बंद हुआ।

Q4 Results: पावर सेक्टर को फाइनेंस करने वाली सरकारी महारत्न कंपनी Rural Electrification Corporation (REC) ने मंगलवार, 28 अप्रैल को अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.6 प्रतिशत गिरकर 3,362.3 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले साल इसी अवधि में 4,236.2 करोड़ रुपये था।

NII में भी कमी आई

RECकी कमाई का अहम हिस्सा मानी जाने वाली नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी घटी है। यह 16 प्रतिशत गिरकर 5,170 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 6,165 करोड़ रुपये थी।


डिविडेंड का ऐलान

REC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1.55 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी होगी, जो आने वाली AGM में ली जाएगी।

इस फाइनल डिविडेंड के साथ पूरे साल का कुल डिविडेंड 18.55 रुपये प्रति शेयर हो गया है। इसमें पहले दिया जा चुका 17 रुपये प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड भी शामिल है।

राइट-ऑफ का कितना असर पड़ा

REC ने बताया कि Sinnar Thermal Power Ltd से जुड़े मामले में 1,295.07 करोड़ रुपये का राइट-ऑफ किया गया है। यह फैसला फरवरी 2026 में इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत मंजूर रिजोल्यूशन प्लान के बाद लिया गया।

यह राइट-ऑफ 1,036.26 करोड़ रुपये की कैश रिकवरी और 569.99 करोड़ रुपये के अपेक्षित क्रेडिट लॉस (ECL) प्रावधानों के रिवर्सल को एडजस्ट करने के बाद किया गया है।

REC के शेयरों का हाल

Rural Electrification Corporation का शेयर मंगलवार को 1.14 प्रतिशत गिरकर 373.75 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 22.50% चढ़ा है। हालांकि, 1 साल में इसने 13.69% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 98.90 हजार करोड़ रुपये है।

March IIP Data: मार्च में 4.1% रही इंडस्ट्रियल ग्रोथ, मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग ने संभाला मोर्चा

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।