Refex Share Price: फ्रिज की गैस बनाने वाली वाली रिफेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान है। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने फंड जुटाने का एक प्लान तैयार किया है जिसकी जानकारी कंपनी ने 3 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी। इस खुलासे के चलते रिफेक्स के शेयर आज शुरुआती कारोबार में ही 4.59 फीसदी उछलकर 564.00 रुपये के भाव पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई लेकिन अब भी यह ग्रीन जोन में है। आज बीएसई पर यह 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 543.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले साल 2 नवंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 103.36 रुपये पर था और इस लेवल से 10 महीने में यह 480 फीसदी से अधिक उछलकर पिछले महीने 30 सितंबर 2024 को 600 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था।
