Credit Cards

Reliance Industries AGM : रिलायंस रिटेल का लक्ष्य अगले 3 वर्षों में आय में 20% से अधिक सालाना ग्रोथ हासिल करना है-ईशा अंबानी

Reliance Industries AGM : ईशा अंबानी ने कहा कि Quick Commerce लीडरशिप पर फोकस बना हुआ है। किराना पार्टनर और Omni-Channel ग्रोथ पर बल दिया जा रहा है। 3 साल में 20%+ CAGR रेवेन्यू का लक्ष्य है। रिलायंस रिटेल के पास 34.9 करोड़ रजिस्टर्ड ग्राहक हैं। RRVL के 7,000 शहरों में 19,340 स्टोर हैं। RRVL में सालाना 1.4 बिलियन ट्रांजैक्शन होते हैं।

अपडेटेड Aug 29, 2025 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
RIL AGM : ईशा अंबानी ने कहा कि Quick Commerce लीडरशिप पर फोकस बना हुआ है। किराना पार्टनर और Omni-Channel ग्रोथ पर बल दिया जा रहा है

Reliance Industries AGM : रिलायंस रिटेल की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि उनका लक्ष्य अगले तीन वर्षों में रिलायंस रिटेल की CAGR को 20 फीसदी तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि स्टोर खुदरा रेवेन्यू की रीढ़ बने हुए हैं और ऑनलाइन चैनल कमाई में हाई सिंगल डिजिट का योगदान करते हैं, लेकिन अगले 3 वर्षों में यह बढ़कर 20 प्रतिशत हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि RCPL का फोकस रूरल मार्केट में FMCG ग्रोथ पर है। RCPL (Reliance Consumer Products) के पहले वर्ष में 11,500 करोड़ रुपए की आय दर्ज हुई है। 100 साइंटिस्ट के साथ R&D हब पर काम जारी है। कंज्यूमर मार्केट में मजबूती के साथ खड़े हैं। कंज्यूमर मार्केट में ऑपरेशनल फोकस बढ़ाया गया है। रूरल मार्केट में FMCG ग्रोथ रिकॉर्ड स्तर पर है।

ईशा अंबानी ने कहा कि Quick Commerce लीडरशिप पर फोकस बना हुआ है। किराना पार्टनर और Omni-Channel ग्रोथ पर बल दिया जा रहा है। 3 साल में 20%+ CAGR रेवेन्यू का लक्ष्य है। रिलायंस रिटेल के पास 34.9 करोड़ रजिस्टर्ड ग्राहक हैं। RRVL के 7,000 शहरों में 19,340 स्टोर हैं। RRVL में सालाना 1.4 बिलियन ट्रांजैक्शन होते हैं। FY25 में RRVL (Reliance Retail Ventures Limited) का EBITDA 25,094 करोड़ रुपए रहा। FY25 में RRVL का रेवेन्यू 3.30 करोड़ रुपए रहा। रिलायंस रिटेल ने लगातार मजबूती दिखाई है। इसके रिटेल के स्टोर छोटे शहरों तक पहुंचे हैं। रिलायंस रिटेल ने अपनी क्षमता बढ़ाई है और मजबूत बना है।


 

Reliance Industries AGM 2025: मुकेश अंबानी ने कहा, AI, क्लीन एनर्जी और जीनोमिक्स भारत के लिए खोलेंगे 'स्वर्ण युग' के द्वार

 

Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने लॉन्च की नई AI कंपनी, गूगल और मेटा के साथ साझेदारी का भी ऐलान

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।