Reliance Q3 FY25 Results Preview: मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज 16 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर सकती है। एनालिस्ट्स के मुताबिक टेलीकॉम अर्निंग्स में मजबूत वृद्धि, रिफाइनिंग मार्जिन्स में सुधार, और रिटेल की सुस्त ग्रोथ के चलते ओवरऑल नतीजे मिले-जुले रह सकते हैं। कंपनी का तिमाही आधार पर रेवेन्यू बढ़ सकता है लेकिन नेट प्रॉफिट अधिक स्पीड से ऊपर बढ़ सकता है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल्स में कमजोरी के बावजूद कंसालिडेटेड ईबीआईटीडीए को मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और हाई एआरपीयू से फायदा मिल सकता है।
