Get App

Reliance Industries की हुई Nauyaan Shipyard, 74% हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट

Reliance Industries Share Price: अधिग्रहण से पहले, NTPL ने NSPL को 93.66 करोड़ रुपये का अनसिक्योर्ड लोन दिया। 21 मार्च को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 0.62 प्रतिशत बढ़त के साथ 1276.45 रुपये पर बंद हुआ। शेयर 6 महीनों में 14 प्रतिशत नीचे आया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 11:35 PM
Reliance Industries की हुई Nauyaan Shipyard, 74% हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट
NSPL 21 मार्च से रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बन गई है।

नौयान शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (NSPL) भी अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के अंब्रैला तले आ गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पूर्ण मालिकाना हक वाली स्टेप डाउन सब्सिडियरी नौयान ट्रेडिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (NTPL) ने वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड से NSPL में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद कंप्लीट कर ली है। यह सौदा 382.73 करोड़ रुपये का रहा। इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है। इसके बाद NSPL 21 मार्च से रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बन गई है।

अधिग्रहण से पहले, NTPL ने NSPL को 93.66 करोड़ रुपये का अनसिक्योर्ड लोन दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उपयुक्त अधिकारियों की मंजूरी हासिल करने के लिए जरूरी आवेदन किए जा रहे हैं।

Reliance Industries शेयर हरे निशान में बंद

21 मार्च को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 0.62 प्रतिशत बढ़त के साथ 1276.45 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 17.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है। शेयर 6 महीनों में 14 प्रतिशत नीचे आया है। साल 2025 में अब तक शेयर 4 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 50.13 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें