SEBI के एक्शन से अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयर धड़ाम, Reliance Infrastructure 10% लुढ़का

Reliance Power Share Price: अपने 222 पेज के फाइनल में ऑर्डर में सेबी ने कहा कि अनिल अंबानी ने RHFL के प्रमुख मैनेजेरियल कर्मचारियों की मदद से RHFL से पैसों का हेरफेर करने के लिए एक धोखाधड़ी की योजना बनाई, जिसमें उन पैसों को खुद की संबद्ध एंटिटीज के लिए लोन के रूप में दिखाया गया था। परिस्थितियों को देखते हुए RHFL कंपनी को धोखाधड़ी में शामिल लोगों के समान जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में दिखी।

Reliance Infrastructure Share Price: 23 अगस्त का दिन अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनियों के शेयरों के लिए काफी बुरा साबित हुआ। कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के एक एक्शन के चलते शेयरों में भारी बिकवाली हुई। दरअसल सेबी ने उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) और रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य को 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। यह एक्शन RHFL से पैसे के हेर-फेर के मामले में लिया गया है। सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और 5 साल की अवधि के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से उनके जुड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके चलते अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के शेयर 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए। सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में दिखी। बीएसई पर शेयर 10 प्रतिशत टूटकर 211.70 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के दौरान यह पिछले बंद भाव से 14 प्रतिशत तक नीचे गए।

Reliance Power और RHFL को कितना नुकसान


बीएसई पर रिलायंस पावर के शेयर को 5 प्रतिशत का झटका लगा और 34.45 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 13800 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसी तरह रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर को भी करीब 5 प्रतिशत की मार झेलनी पड़ी और 4.46 रुपये पर लोअर प्राइस बैंड टच हुआ। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 216 करोड़ रुपये रह गया है।

और किस पर प्रतिबंध और जुर्माना

सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस को सिक्योरिटीज मार्केट से 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी की ओर से प्रतिबंधित की गईं बाकी 24 एंटिटीज में RHFL के पूर्व प्रमुख अधिकारी अमित बापना, रवींद्र सुधालकर और पिंकेश आर. शाह भी शामिल हैं। बापना पर 27 करोड़ रुपये, सुधालकर पर 26 करोड़ रुपये और शाह पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मिनी रत्न PSU के शेयर ने साढ़े 3 साल में दिया 300% रिटर्न, कंपनी को मिला ₹52 करोड़ का नया ऑर्डर

इसके अलावा रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट एलटी, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित बाकी एंटिटीज पर 25-25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसकी और डिटेल पढ़ें इस खबर में... अनिल अंबानी समेत 25 के खिलाफ SEBI का एक्शन, सिक्योरिटीज मार्केट से 5 साल के लिए किया प्रतिबंधित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।