Get App

Reliance Industries के अलावा एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स को दी Buy रेटिंग, क्या आप भी करेंगे निवेश

राजेश सातपुते ने Reliance Industries में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 2335 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 2400/2420 रुपये का स्तर दिखा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 11:51 AM
Reliance Industries के अलावा एक्सपर्ट्स ने  इन स्टॉक्स को दी Buy रेटिंग, क्या आप भी करेंगे निवेश
सच्चिदानंद उत्तेकर ने MGL में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 885 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 920 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर नजर डालने से पहले आइए डालते है एक नजर बाजार की आज की चाल पर। कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिखा। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 80 प्वाइंट सुधरकर 17850 के करीब पहुंचा । ITC, बजाज फाइनेंस, L&T और रिलायंस ने बाजार में जोश भरने का काम किया। वहीं  बैंक निफ्टी में भी सुधार दिख रहा है। मेटल शेयरों में आज मुनाफावसूली हावी है।निफ्टी मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा फिसला है। सरकारी बैंक और ऑटो में भी दबाव दिख रहा है लेकिन FMCG शेयरों में खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। इस बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज-उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अडानी ग्रुप के शेयरों में 20% के लोअर सर्किट के बाद अडानी ग्रुप में जोरदार रिकवरी आई है। दूसरे शेयर भी संभले है। MSCI अडानी ग्रुप के शेयरों का वेटेज घटा सकता है।

शानदार नतीजों के बाद कमिंस में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 8% से ज्यादा उछलकर वायदा का टॉप गेनर बना है। ओबेरॉय रियलिटी में भी रिजल्ट्स के बाद अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद

Info Edge- प्रकाश गाबा ने Info Edge में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 3,714 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 3,900 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें