इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली अमेरिकी कंपनी, रिवियन ऑटोमोटिव इंक (Rivian Automotive Inc) के शेयरों में मंगलवार को भारी तेजी आई। कंपनी के शेयर एक दिन में 50% उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी इस ऐलान के बाद दिग्गज जर्मन ऑटो कंपनी वोक्सवैगन एजी ने इसमें 5 अरब डॉलर का निवेश की घोषणा की है। तमाम मुश्किलों से जूझ रही रिवियन ऑटोमोटिव इंक को इस निवेश से बड़ा सहारा मिलेगी। वोक्सवैगन ने एक बयान में कहा कि वह तुरंत 1 बिलियन डॉलर जारी करेगा, जबकि बाकी राशि समय के साथ जारी की जाएगी।
