Get App

RPG Life Sciences के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, Q2 में 30% बढ़ा कंपनी का मुनाफा

FY24 की सितंबर तिमाही में फार्मा कंपनी RPG Life Sciences ने सालाना आधार पर 29.5 फीसदी की वृद्धि के साथ 25.86 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। तिमाही में राजस्व 153.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 14 फीसदी अधिक है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 2:59 PM
RPG Life Sciences के शेयर रिकॉर्ड हाई पर, Q2 में 30% बढ़ा कंपनी का मुनाफा
RPG Life Sciences के शेयरों में आज 19 अक्टूबर को 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

RPG Life Sciences के शेयरों में आज 19 अक्टूबर को 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह शेयर 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 1417.30 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1497.95 रुपये के लाइफ टाइम हाई को छू लिया। दरअसल, फार्मा कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी बढ़ा है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

FY24 की सितंबर तिमाही में फार्मा कंपनी ने सालाना आधार पर 29.5 फीसदी की वृद्धि के साथ 25.86 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। इसका मुनाफा हेल्दी टॉपलाइन और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के चलते बढ़ा है।

तिमाही में राजस्व 153.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 14 फीसदी अधिक है। EBITDA एक साल पहले के 29.8 करोड़ रुपये से 25.3 फीसदी बढ़कर 37.3 करोड़ रुपये हो गया और EBITDA मार्जिन Q2FY23 में 22.1 फीसदी के मुकाबले 24.3 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें