Get App

Market Crash: स्मॉलकैप, मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट, 5 महीने में ₹18 लाख करोड़ डूबा, निवेशकों की उड़ी नींद

Stock Market Crash: छोटे और मझोले शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स आज 28 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स अब अपने उच्चतम स्तर से 25% गिर चुका है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 भी अपने शिखर से 21% टूट चुका है, जिससे इसका मार्केट कैप ₹13.35 लाख करोड़ कम हो गया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 2:49 PM
Market Crash: स्मॉलकैप, मिडकैप शेयरों में भारी गिरावट, 5 महीने में ₹18 लाख करोड़ डूबा, निवेशकों की उड़ी नींद

Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। खासतौर से छोटे और मझोले शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स आज 28 फरवरी को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने लगातार शेयर बेचना जारी रखा है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स अब अपने उच्चतम स्तर से 25% गिर चुका है, जिसके चलते इस इंडेक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब ₹5.25 लाख करोड़ घट गया है। निफ्टी मिडकैप 100 भी अपने शिखर से 21% टूट चुका है, जिससे इसका मार्केट कैप ₹13.35 लाख करोड़ कम हो गया है।

इस बीच निफ्टी 50 इंडेक्स भी अपने सितंबर 2024 के शिखर से अब तक 14% गिर चुका है और 29 सालों में पहली बार लगातार पांचवें महीने गिरावट के साथ बंद होने जा रहा है। इस बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले 5 महीनों में (सितंबर 2024 से अब तक) ₹31.94 लाख करोड़ का कुल नुकसान हो चुका है। इसमें से ₹18.60 लाख करोड़ की गिरावट केवल मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में आई है।

लगातार आठवें दिन गिरावट जारी

निफ्टी-50 इंडेक्स आज 28 फरवरी को लगातार आठवें दिन लाल निशान में कारोबार कर रहा था। दोपहर 2 बजे के करीब निफ्टी 392 अंको या 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 22,152.75 पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही इंडेक्स लगातार 5वें महीने गिरावट के साथ बंद होता दिख रहा है, जिसने निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें