Get App

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, 5 साल में दिया है 813% का मल्टीबैगर रिटर्न

Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनी को NMDC से 95.27 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। पिछले 5 साल में यह स्टॉक 813 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। अब स्टॉक्स निवेशकों की रडार पर रहेगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 6:21 PM
Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, 5 साल में दिया है 813% का मल्टीबैगर रिटर्न
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का सोमवार 16 मार्च को शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ।

Stock in Focus: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को NMDC लिमिटेड से नया ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार 16 मार्च को बताया कि उसे छत्तीसगढ़ में रेलवे ट्रैक और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के रिन्यू के लिए 95.27 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि उसे इस प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत NMDC के साइडिंग और मोबाइल इक्विपमेंट ट्रैक के परमानेंट रेलवे ट्रैक का रिफर्बिशमेंट किया जाएगा।

किरंदुल और बचैली में होगा काम

इस कॉन्ट्रैक्ट में किरंदुल और बचैली इलाके में रेलवे ट्रैक से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट को 36 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें