स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयरों में आज 22 मई को 4 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस समय यह स्टॉक 2.90 फीसदी की गिरावट के साथ 169.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। FY24 की मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक रहा। हालांकि, कम रियलाइजेशन के कारण Ebitda अनुमान से कम रहा। इसके चलते स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज का भरोसा भी घटा है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 69,839.86 करोड़ रुपये पर आ गया है।
