SAIL Shares: सरकारी स्टील कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2025–26 में अप्रैल से फरवरी (11 महीने) के दौरान अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 18.24 मिलियन टन (MT) रही, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 14% ज्यादा है।
कंपनी ने इसी अवधि में 1.11 लाख करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कैश कलेक्शन भी दर्ज की, जो सालाना आधार पर करीब 10% की बढ़त दर्शाती है। SAIL के मुताबिक इस दौरान रिटेल सेल्स, स्टॉकयार्ड सेल्स और डोर डिलीवरी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली, जो ग्राहकों पर कंपनी के फोकस को दिखाता है।
फरवरी में 1.58 मिलियन टन बिक्री
चेकर्ड प्लेट्स का उत्पादन फिर शुरू
बाजार की मांग को देखते हुए SAIL ने चेकर्ड प्लेट्स (Chequered Plates) का उत्पादन दोबारा शुरू किया है। खास बात यह है कि पहली बार इन प्लेट्स का उत्पादन झारखंड स्थित बोकारो स्टील प्लांट में किया जा रहा है।
क्या बोले कंपनी के अधिकारी?
SAIL के डायरेक्टर (फाइनेंस) और अतिरिक्त प्रभार डायरेक्टर (कमर्शियल) डॉ. ए.के. पांडा ने कहा कि कंपनी बाजार की जरूरतों के मुताबिक खुद को तेजी से ढाल रही है। उन्होंने कहा कि इनवेंट्री और वर्किंग कैपिटल का बेहतर मैनेजमेंट कंपनी की वित्तीय मजबूती को बढ़ा रहा है। साथ ही रिकॉर्ड बिक्री और कैश कलेक्शन यह दिखाते हैं कि ग्राहकों का कंपनी पर भरोसा मजबूत है।
SAIL के शेयरों में भी बुधवार 11 मार्च को तेजी देखने को मिली। दोपहर 2 बजे के करीब कंपनी के शेयर 3 फीसदी से अधिक उछलकर 154.40 रुपये के स्तप पर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 42 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।