Samvardhana Motherson Share: स्टॉक में निवेश का बना रहे हैं मन, पहले मैनेजमेंट से जानें आगे का ग्रोथ प्लान

Samvardhana Motherson Share: पंकज मितल ने कहा कि कंपनी का हमेशा लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर रहा है। मैक्सिको, नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। कंपनी की ज्यादा आय यूरोप और US कारोबार से आता है। लोकल मैन्युफैक्चरिंग से ग्राहकों को प्रोडक्ट सप्लाई पर जोर है

अपडेटेड May 30, 2025 पर 12:42 PM
चौथी तिमाही में संवर्धना मदरसन (SAMVARDHANA MOTHERSON) का मुनाफा 20% बढ़ा है जबकि आय में 6% बढ़ोतरी हुई है।

Samvardhana Motherson Share:  चौथी तिमाही में संवर्धना मदरसन (SAMVARDHANA MOTHERSON) का मुनाफा 20% बढ़ा है जबकि आय में 6% बढ़ोतरी हुई है। हालांकि EBITDA मार्जिन में कमी आई है। जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 1050.50 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 879 करोड़ रुपये पर था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 फीसदी बढ़कर 29,317 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में रेवेन्यू 27,666 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का EBITDA मार्जिन साल-दर-साल आधार पर 9.7% से घटकर 9% पर आया जबकि EBITDA 2,685 करोड़ रुपये से घटकर 2,643 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। FY26 के लिए कैपेक्स गाइडेंस 6000 करोड़ रुपये पर पहुंचा जो कि FY25 के लिए कैपेक्स गाइडेंस 4,433 करोड़ रुपये था।

कंपनी के नतीजों और आगे की ग्रोथ पर चर्चा करते हुए कंपनी के COO पंकज मितल ने कहा कि पिछले 5 सालों में लगातार नतीजों सुधार ही रहा है। 5 साल में 19% CAGR ग्रोथ रही है। FY25 में अनिश्चितता के बावजूद नतीजे अच्छे रहे। FY25 में 23 मर्जर और अधिग्रहण का फायदा मिला। ग्लोबल मार्केट में अभी भी काफी अनिश्चितता है।


वहीं कंपनी के करेंट ऑर्डर बुक पर बात करते हुए कंपनी के CFO कुणाल मलानी ने कहा कि कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 88 बिलियन डॉलर है। नॉन-ऑटोमोटिव 2.7 बिलियन डॉलर के ऑर्डर है। ऑटो सेक्टर में डिमांड आउटलुक अभी सुस्त है। FY25 में कंपनी ने 23 मर्जर और अधिग्रहण किए है।

कुणाल मलानी ने आगे कहा कि पॉलिमर डिविजन में दबाव से मार्जिन पर असर पड़ा है। Q4 में यूरोप में प्रोडक्शन काफी कम था। कंपनी का ज्यादा पॉलिमर कारोबार यूरोप से आता है। यूरोप के उत्पादन में 9% की गिरावट रही। FY25 के मुकाबले FY26 में ग्रोथ बेहतर रहेगी।

ग्लोबल अनिश्चितता और जियोप़लिटिकल तनाव पर बात करते हुए पंकज मितल ने कहा कि कंपनी का हमेशा लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर रहा है। मैक्सिको, नॉर्थ अमेरिका में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। कंपनी की ज्यादा आय यूरोप और US कारोबार से आता है। लोकल मैन्युफैक्चरिंग से ग्राहकों को प्रोडक्ट सप्लाई पर जोर है। अमेरिकी टैरिफ का कंपनी के कारोबार पर ज्यादा असर नहीं है।

पंकज मितल ने आगे कहा कि 14 नई अंडर कंस्ट्रक्शन यूनिट में से 3 में कामकाज शुरू है। क्षमता विस्तार पर 6000 करोड़ का कैपेक्स किया। नई यूनिट में 70% ग्रोथ नॉन-ऑटोमोटिव से है।

Stock Market: टाटा टेक, सुजलॉन के शेयर में हो सकती है जोरदार कमाई, इन शेयरों में भी दिख सकता है जबरदस्त एक्शन

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।