सम्वत 2080 की शुरुआत दिवाली से हो जाएगी। नया साल पिछले साल से अलग होगा। काफी उतार-चढ़ाव के बाद एक साल में निफ्टी में सिर्फ 3.5 फीसदी रिटर्न दिया है। निवेशकों को सम्वत 2080 बेहतर रहने की उम्मीद है। नए सम्वत में लोगों की दिलचस्पी लार्जकैप स्टॉक्स में रहने की उम्मीद है। सम्वत 2079 में इनवेस्टर्स ने मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। सम्वत 2080 में इंटरेस्ट रेट में कमी होने की भी उम्मीद है। नए सम्वत में फंडों का निवेश भी अच्छा रहने की संभावना है। हालांकि, सम्वत 2079 में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बिकवाली से ज्यादा खरीदारी की है। हालांकि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों का असर स्टॉक्स मार्केट्स पर पड़ सकता है। इससे पहले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं।
