Get App

SAR Televenture FPO: ₹150 करोड़ का इश्यू अब तक 7 गुना सब्सक्राइब, आखिरी दिन QIB और NII की दिखी अच्छी दिलचस्पी

SAR Televenture FPO Details: कंपनी मई 2019 में इनकॉरपोरेट हुई थी। यह 4G और 5G टावर, ऑप्टिकल फाइबर केबल सिस्टम्स इंस्टॉल और कमीशन करती है। साथ ही नेटवर्क इक्विपमेंट में डील करती है। कंपनी का IPO नवंबर 2023 में आया था, जो 1.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके बाद इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। FPO में 71.43 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 24, 2024 पर 3:58 PM
SAR Televenture FPO: ₹150 करोड़ का इश्यू अब तक 7 गुना सब्सक्राइब, आखिरी दिन QIB और NII की दिखी अच्छी दिलचस्पी
SAR Televenture इस वक्त NSE प्लेटफॉर्म पर लिस्ट है।

SAR Televenture FPO: टेलिकॉम कंपनियों को 4G/5G टावर लीजिंग सर्विसेज देने वाली कंपनी SAR टेलिवेंचर के FPO (Follow on Public Offer) का 24 जुलाई को आखिरी दिन है। यह 22 जुलाई को ओपन हुआ था और शाम 4 बजे तक 7.29 गुना सब्सक्राइब हुआ है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस के लिए रिजर्व हिस्सा 8.31 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 8.31 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 6.12 गुना भरा है। SAR Televenture अपने FPO के जरिए 150 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

कंपनी इस वक्त NSE पर लिस्ट है। इसकी प्रमोटर M.G Metalloy Private Limited है। FPO में 71.43 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। प्राइस बैंड 200-210 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 500 शेयर है। FPO की लिस्टिंग NSE SME पर 29 जुलाई को हो सकती है। SAR Televenture FPO के लिए पैंटोमैथ कैपिटल एडवायजर्स, बुक रनिंग लीड मैनेजर है। वहीं लिंक इनटाइम इंडिया, रजिस्ट्रार है।

शेयर की क्या है कीमत

SAR Televenture मई 2019 में इनकॉरपोरेट हुई थी। कंपनी 4G और 5G टावर, ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) सिस्टम्स इंस्टॉल और कमीशन करती है। साथ ही नेटवर्क इक्विपमेंट में डील करती है। यह दूरसंचार विभाग के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर कैटेगरी I (IP-I) के रूप में रजिस्टर है। कंपनी के शेयर की कीमत 240 रुपये के आसपास है। मार्केट कैप 700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें