L&T को सऊदी अरामको से 35,000 करोड़ रुपए के कई ऑर्डर मिले हैं। उसको ये ऑर्डर गैस प्रोजेक्ट के लिए मिले हैं। ये ऑर्डर सऊदी अरामको के JAFURAH पैकेज 1 और 3 से संबंधित हैं। JAFURAH 2nd फेज के लिए भी ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर L&T एनर्जी हाइड्रोकार्बन और MGS गैस कम्प्रेशन सिस्टम डिवीजन के लिए हैं। इस खबर के बाद 2 जुलाई के कारोबारी सत्र में L&T के शेयरों में 3 फीसदी कर की तेजी देखने को मिली थी। आज 3 जुलाई को भी ये शेयर तेजी में दिख रहा है। सुबह 9.25 बजे के आसपास एनएसई पर ये स्टॉक करीब 12 रुपए यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 3639 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
