Get App

SBC Exports शेयरधारकों को देगी बोनस शेयर, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे

SBC Exports Share: कंपनी ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया, सिफारिश की और उसे मंजूरी दी। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को रिकॉर्ड डेट के अनुसार उनके होल्ड किए गए प्रत्येक 2 शेयरों के लिए 1 इक्विटी शेयर मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2025 पर 10:41 PM
SBC Exports शेयरधारकों को देगी बोनस शेयर, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे
माइक्रोकैप कंपनी SBC Exports ने बोनस इश्यू का ऐलान किया है।

माइक्रोकैप कंपनी SBC Exports ने बोनस इश्यू का ऐलान किया है। कंपनी अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज किए हैं। आज 3 फरवरी को कंपनी के शेयरों में 3.36 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 20.97 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 665.71 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 37.80 रुपये और 52-वीक लो 18.39 रुपये है।

एक्सचेंज फाइलिंग में SBC एक्सपोर्ट्स ने घोषणा की कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया, सिफारिश की और उसे मंजूरी दी। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को रिकॉर्ड डेट के अनुसार उनके होल्ड किए गए प्रत्येक 2 शेयरों के लिए 1 इक्विटी शेयर मिलेगा। SBC एक्सपोर्ट्स ने कहा कि बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि बाद में तय की जाएगी।

SBC Exports के नतीजे

दिसंबर तिमाही में माइक्रो कैप कंपनी ने अपने नेट प्रॉफिट में लगभग 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो 357.74 लाख रुपये हो गया, जबकि इसका रेवेन्यू 44.43 फीसदी बढ़कर 7613.43 लाख रुपये हो गया। एसबीसी एक्सपोर्ट्स का रेवेन्यू 9MFY24 में 14196.81 लाख रुपये से 48.80 फीसदी बढ़कर 9MFY25 में 21125.07 लाख रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें