PSU Banking Stocks: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) लिमिट में बढ़ोतरी को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। इस स्पष्टीकरण पर आज 3 दिसंबर को घरेलू स्टॉक मार्केट में इंडियन बैंक (Indian Bank), पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank- PNB) समेत अन्य सरकारी बैंकों के शेयर 4% तक टूट गए। ओवरऑल बात करें तो मार्केट में आज मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में करीब आधे फीसदी की गिरावट है तो सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी और मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज लाल है। निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.75% की गिरावट है।
