Get App

पेंशनर्स के लिए SBI ने लॉन्च किया ‘SBI Pension Seva’, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

SBI Pension Seva में लॉग-इन कर पेंशनर्स अपनी सारी पेंशन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2020 पर 2:37 PM
पेंशनर्स के लिए SBI ने लॉन्च किया ‘SBI Pension Seva’, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI) ने अपने पेंशनर्स ग्राहकों के लिए एसबीआई पेंशन सेवा (SBI Pension Seva) वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इस वेबसाइट का फायदा SBI स्टाफ पेंशनरों को छोड़कर दूसरे लोग लाभ उठा सकते हैं। यह खास तौर से पेंशन अकाउंट होल्डर्स के लिए है। SBI ने कहा है कि इसे ऑपरेट करना बेहद आसान है। इससे 54 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। SBI पेंशन पेमेंट करने वाला देश का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक सीनियर सिटीजन्स को बेहतर सर्विस मुहैया कराता है। बैंक के पास केंद्र सरकार की एजेंसियों जैसे रेलवे (Railways), डिफेंस (Defence), डाक (Postal), टेलीकॉम (Telecom) और सिविल डिपार्टमेंट से करार हैं। कई राज्य सरकार के विभाग और दूसरे स्वायत्त निकायों (autonomous bodies) के कर्मचारियों की पेंशन भी इस बैंक से प्रोसेस होती है।

कैसे करें रजिस्टर

सबसे पहले आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pensionseva.sbi/ पर विजिट करना होगा।

1 – सबसे पहले आपको 5 कैरेक्टर की यूजर आईडी बनानी होगी।
2 – अब अपना पेंशऩ अकाउंट नंबर एंटर करना होगा।
3 – आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ (जन्म तिथि) दर्ज करना होगा।
4 – पेंशन का पेमेंट करने वाले बैंक का ब्रांच कोड डालें।
5 – जो आपने ब्रांच में रजिस्टर्ड मेल आई डी दी, उसे दर्ज करें।
6 – अब नया पासवर्ड डालकर इसे सेव करके रख लें।
इस तरह आप इस साइट पर अपना अकाउंट बना सकेंगे।

जानिए किस तरह की मिलेगी सर्विस

1 कैलकुलेशन शीट्स को डाउनलोड करना
2 – पेंशन स्लिप/फॉर्म 16 को डाउनलोड करना
3 – पेंशन प्रोफाइल की जानकारी
5 – लाइफ सार्टिफिकेट स्टेटस
6 – ट्रांजेक्शऩ डिटेल

ये सभी सुविधाएं मिलेंगी।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें