Pump and Dump: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई को एक साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा इन सभी पर सेबी ने 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है और कुल मिलाकर ₹1.05 करोड़ की अवैध कमाई जब्त करने का भी आदेश दिया है। यह कार्रवाई साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (Sadhna Broadcast Ltd-SBL) के शेयरों के भाव मनमानी तरीके से बढ़ाकर उन्हें ऊंचे दाम पर बेचने यानी पंप एंड डंप बिक्री (डंप) के मामले में हुई है। इस मामले में सेबी ने फाइनल ऑर्डर जारी कर दिया है। सेबी ने सात लोगों पर 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट में एंट्री पर बैन लगाया है और 54 लोगों पर एक साल के लिए। कंपनी का नाम अब बदलकर क्रिस्टल बिजनेस सिस्टम लिमिटेड (Crystal Business System Ltd) हो चुका है।
