Get App

विदेशी निवेशकों को मिलेगी राहत! सेबी के बोर्ड की बैठक में इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

SEBI's Board Meeting: सेबी के चेयरमैन बनने के बाद तुहिन कांता पांडेय पहली बार बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में अगले वित्त वर्ष 2026 के सेबी के बजट के साथ-साथ विदेशी निवेशकों से जुड़े नियमों में ढील पर चर्चा होगी। इसके अलावा अलग-अलग मार्केट सेगमेंट्स में कई ईज-ऑफ-डूइंग बिजनेस (EoDB) पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। यहां सेबी के बोर्ड की बैठक में होने वाली चर्चा के बारे में बताया जा रहा है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 24, 2025 पर 12:50 PM
विदेशी निवेशकों को मिलेगी राहत! सेबी के बोर्ड की बैठक में इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा
बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की आज 24 मार्च को बैठक होनी है। इसमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) को अतिरिक्त खुलासे से जुड़े नियमों पर ढील देने पर चर्चा होगी।

बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की आज 24 मार्च को बैठक होनी है। इसमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) को अतिरिक्त खुलासे से जुड़े नियमों पर ढील देने पर चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में रिसर्च एनालिस्ट्स (RAs) और निवेश सलाहकार (IAs) से एडवांस कलेक्शन पर चर्चा होगी। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कैटेगेरी 2 अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड्स (AIFs) की तरफ से लिस्टेड डेट में निवेश से जुड़े नियमों और सोशल स्टॉक एक्सचेंजों (SSEs) पर लिस्टेड नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन्स (NPOs) के लीगल स्ट्रक्चर्स पर भी चर्चा होगी।

SEBI के बोर्ड की बैठक में किन बातों पर चर्चा?

अभी 24 अगस्त 2023 के सर्कुलर के मुताबिक उन एफपीआई को अतिरिक्त खुलासा करना होता है, जिनका भारतीय सिक्योरिटीज में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) है। सूत्रों के मुताबिक सेबी की बैठक में इस सीमा को दोगुना बढ़ाकर 50 हजार करोड़ रुपये करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में रजिस्टर्ड इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स को और राहत देने पर चर्चा हो सकती है और उन्हें तीन महीने से अधिक समय के लिए फीस एडवांस में लेने की अनुमति दी जा सकती है। अगर मंजूरी मिली तो वे एक साल की फीस ले सकेंगे। इससे पहले 8 जनवरी को जो गाइडलाइंस जारी हुई थी, उसके बाद कुछ इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स ने ऐलान किया था कि सिर्फ तीन महीने तक की एडवांस फीस के नियम के चलते उनके बिजनेस पर निगेटिव असर पड़ा है। सूत्रों ने कहा कि इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स के इस फीडबैक पर सेबी की बैठक में आज विचार किया जाएगा।

SSEs को लेकर क्या होगी चर्चा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें