Get App

SEBI फॉरेन इनवेस्टर्स को अट्रैक्ट करने के लिए बड़े रिफॉर्म्स करेगा, तुहिन कांत पांडेय ने बताया प्लान

सेबी ऐसे वक्त रिफॉर्म्स करने के बारे में सोच रहा है, जब फॉरेन फंड्स इंडियन मार्केट्स में बिकवाली कर रहे हैं। इस साल विदेशी फंडों ने इंडियन मार्केट्स में करीब 17 अरब डॉलर की बिकवाली की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 8:22 PM
SEBI फॉरेन इनवेस्टर्स को अट्रैक्ट करने के लिए बड़े रिफॉर्म्स करेगा, तुहिन कांत पांडेय ने बताया प्लान
तुहिन कांत पांडेय इस साल मार्च में सेबी के चेयरमैन बने थे। तब से उन्होंने निवेश से जुड़े नियमों को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

सेबी फॉरेन इनवेस्टर्स को अट्रैक्ट करने के लिए बड़े रिफॉर्म्स का प्लान बना रहा है। इसमें जल्द रजिस्ट्रेशन, कैश (इक्विटी) सेगमेंट में ट्रेडिंग की कॉस्ट में कमी और शॉर्ट सेलिंग को आसान बनाने जैसे उपाय शामिल हैं। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने 12 नवंबर को यह जानकारी दी। पांडेय का फोकस फॉरेन इनवेस्टर्स, डोमेस्टिक फंड्स और कंपनियों के लिए नियमों को आसान बनाने पर रहा है।

फॉरेन फंड्स ने इंडिया में बड़ी बिकवाली की है

Tuhin Kanta Pandey इस साल मार्च में SEBI के चेयरमैन बने थे। तब से उन्होंने निवेश से जुड़े नियमों को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सेबी ऐसे वक्त रिफॉर्म्स करने के बारे में सोच रहा है, जब फॉरेन फंड्स इंडियन मार्केट्स में बिकवाली कर रहे हैं। इस साल विदेशी फंडों ने इंडियन मार्केट्स में करीब 17 अरब डॉलर की बिकवाली की है। उधर, अमेरिका ने इंडिया पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। इसका असर मार्केट्स पर पड़ा है।

फॉरेन फंड्स के रजिस्ट्रेशन में लगने वाला समय घटेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें