सेबी शॉर्ट सेलिंग और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) फ्रेमवर्क की समीक्षा करेगा। इन दोनों से जुड़े नियम करीब दो दशक पहले बनाए गए थे। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने यह जानकारी दी। सीएनबीसी-टीवी18 के ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में पांडेय ने कहा कि शॉर्ट सेलिंग के नियम 2007 में आए थे, जबकि एसएलबी के 2008 में आए थे। तब से इन दोनों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।
