Get App

अनिल अंबानी समेत 25 के खिलाफ SEBI का एक्शन, सिक्योरिटीज मार्केट से 5 साल के लिए किया प्रतिबंधित

SEBI Bans Anil Ambani: सेबी ने फरवरी 2022 में एक अंतरिम आदेश पारित किया था और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर. शाह को कंपनी से कथित रूप से पैसे निकालने के आरोप में अगले आदेश तक सिक्योरिटीज मार्केट में इंगेज होने से रोक दिया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 3:51 PM
अनिल अंबानी समेत 25 के खिलाफ SEBI का एक्शन, सिक्योरिटीज मार्केट से 5 साल के लिए किया प्रतिबंधित
SEBI ने रिलायंस होम फाइनेंस को सिक्योरिटीज मार्केट से 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) और रिलायंस होम फाइनेंस (RHFL) के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य को 5 साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। यह एक्शन कंपनी से पैसे के हेर-फेर के मामले में लिया गया है। सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उनके 5 साल की अवधि के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से जुड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें किसी भी लिस्टेड कंपनी या सेबी के साथ रजिस्टर्ड किसी भी इंटरमीडियरी में डायरेक्टर या 'प्रमुख मैनेजेरियल कर्मचारियों' (Key Managerial Personnel) के रूप में शामिल होना शामिल है।

इसके अलावा सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस को सिक्योरिटीज मार्केट से 6 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अपने 222 पेज के फाइनल में ऑर्डर में सेबी ने कहा कि अनिल अंबानी ने RHFL के प्रमुख मैनेजेरियल कर्मचारियों की मदद से RHFL से पैसों का हेरफेर करने के लिए एक धोखाधड़ी की योजना बनाई, जिसमें उन पैसों को खुद की संबद्ध एंटिटीज के लिए लोन के रूप में दिखाया गया था।

RHFL के बोर्ड ने हालांकि इस तरह की ऋण देने की प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और कॉरपोरेट ऋणों का रेगुलर रिव्यू किया था। लेकिन कंपनी के मैनेजमेंट ने इन आदेशों की अनदेखी की।

बाकी 24 एंटिटीज में कौन शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें