Get App

SEBI 8 कंपनियों की 16 प्रॉपर्टी करने जा रहा नीलाम; जानिए तारीख, रिजर्व प्राइस, लोकेशन समेत पूरी डिटेल

जस्टिस शैलेन्द्र प्रसाद तालुकदार को फर्म्स के एसेट्स के लिक्विडेशन और निवेशकों को भुगतान करने के लिए एक सदस्यीय समिति के रूप में नियुक्त किया गया है। SEBI के मुताबिक, इन कंपनियों ने नियामकीय मानदंडों का पालन किए बिना निवेशकों से पैसा इकट्ठा किया था। नीलामी 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 06, 2024 पर 4:04 PM
SEBI 8 कंपनियों की 16 प्रॉपर्टी करने जा रहा नीलाम; जानिए तारीख, रिजर्व प्राइस, लोकेशन समेत पूरी डिटेल
यह कदम निवेशकों का पैसा वसूलने के SEBI के प्रयास का हिस्सा है।

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) 30 जनवरी को विबग्योर ग्रुप ऑफ कंपनीज, पैलन ग्रुप ऑफ कंपनीज सहित 8 कंपनियों की 16 प्रॉपर्टीज की नीलामी करने जा रहा है। निवेशकों से अवैध रूप से इकट्ठा किए गए पैसों की वसूली के लिए सेबी ऐसा करने वाला है। अन्य फर्म जिनकी संपत्तियां नीलाम की जाने वाली हैं, वे कोलकाता वियर इंडस्ट्रीज, टावर इनफोटेक ग्रुप, जीबीसी इंडस्ट्रियल कॉर्प ग्रुप, टीचर्स वेलफेयर क्रेडिट एंड होल्डिंग ग्रुप, Hahnemann Herbal group और एनेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड हैं।

सेबी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कंपनियों की संपत्ति की बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेबी की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, जस्टिस शैलेन्द्र प्रसाद तालुकदार को फर्म्स के एसेट्स के लिक्विडेशन और निवेशकों को भुगतान करने के लिए एक सदस्यीय समिति के रूप में नियुक्त किया गया है। यह कदम निवेशकों का पैसा वसूलने के सेबी के प्रयास का हिस्सा है।

कहां हैं प्रॉपर्टीज और कितना रिजर्व प्राइस

सेबी द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, संपत्तियों में पश्चिम बंगाल में भूमि पार्सल, प्लॉट और अपार्टमेंट शामिल हैं। इनकी नीलामी 47.75 करोड़ रुपये के रिजर्व प्राइस पर की जाएगी। इसके अलावा, संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए सेबी की ओर से क्विकर रियल्टी को नियुक्त किया गया है। सेबी ने कहा है कि नीलामी 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें