सेबी सिक्योरिटीज के रियल-टाइम प्राइसेज का दुरुपयोग रोकने जा रहा है। ऑनलाइन गेमिंग ऐप सहित कुछ वर्चुअल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म शेयर सहित सिक्योरिटीज के रियल टाइम प्राइसेज का इस्तेमाल अपने फायदों के लिए कर रहे हैं। अब मार्केट रेगुलेटर ने रियल टाइम प्राइस डेटा की शेयरिंग के लिए नियम जारी किए हैं। पिछले कुछ सालों में स्टॉक ट्रेडिंग में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। वर्चुअल ट्रेडिंग सर्विसेज देने वाले थर्ड पार्टी ऐप और फैंटेसी गेम्स ऐप इसका फायदा उठाने के लिए शेयरों के रियल टाइम प्राइसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सेबी ने 24 मई को एक सर्कुलर जारी किया है।
