सेबी के नए चेयरपर्सन तुहिन कांत पांडेय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सेबी के लिए भी जरूरी है और इसलिए मार्केट रेगुलेटर अब अपने एंप्लॉयीज के हितों के टकराव के बारे में बताएगा। उन्होंने मनीकंट्रोल ग्लोबल वेल्थ समिट 2025 में ये बातें कही। सेबी के नए चीफ की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पहले पब्लिक एड्रेस में उन्होंने यह कहा। माधबी पुरी बुच के रिटायरमेंट के बाद पांडेय सेबी के चीफ बनाए गए हैं।
