Get App

अब Whatsapp और Telegram के जरिए नोटिस भेजेगा SEBI, नए साल में बदलेगा अपना तरीका

WhatsApp के 'ब्लू-टिक' फीचर का उपयोग अदालतें यह निर्धारित करने के लिए करती हैं कि प्राप्तकर्ता ने नोटिस को देखा है या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2022 पर 5:16 PM
अब Whatsapp और Telegram के जरिए नोटिस भेजेगा SEBI, नए साल में बदलेगा अपना तरीका
SEBI अभी तक रजिस्टर्ड पोस्ट, कूरियर, फैक्स और ईमेल के जरिए नोटिस और समन भेजता था

शेयर बाजार के नियमों का उल्लंघन करने वाले को सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) अब व्हाट्सएप (WhatsApp), टेलीग्राम (Telegram) और सिग्नल (Signal) जैसे मैसेजिंग ऐप के जरिए कारण बताओ नोटिस और समन भेजेगा। SEBI को इस कदम से प्रक्रियाओं में तेजी और कुशलता आने की उम्मीद है।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, SEBI अभी तक रजिस्टर्ड पोस्ट, कूरियर, फैक्स और ईमेल के जरिए नोटिस भेजता था। हालांकि अब उसने इन माध्यमों के अलावा व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करने का भी फैसला किया है।

एक एक्सपर्ट ने बताया, "सिक्योरिटी मार्केट से जुड़े नियमों, रेगुलेशन और फ्रेमवर्क में समय-समय पर जरूरत के हिसाब से परिवर्तन किए जाते रहे हैं। मौजूदा समय अब नोटिस भेजने के तरीकों में बदलाव लाने की मांग करता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें