Get App

Senco Gold का शेयर दो दिन में 29% लुढ़का, इंट्राडे में गया IPO प्राइस से भी नीचे

Senco Gold Share Price: शेयर के लिए लोअर सर्किट अब 286.10 रुपये और अपर सर्किट 429.10 रुपये पर है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। सेनको गोल्ड में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 64.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 4:49 PM
Senco Gold का शेयर दो दिन में 29% लुढ़का, इंट्राडे में गया IPO प्राइस से भी नीचे
Senco Gold के शेयर BSE, NSE पर 14 जुलाई 2023 को लिस्ट हुए थे।

Senco Gold Stock Price: ज्वैलरी सेक्टर की कंपनी सेनको गोल्ड के शेयरों में 17 फरवरी को लगातार दूसरे कारोबारी सेशन में बड़ी गिरावट आई। बीएसई पर कीमत पिछले बंद भाव से 15 प्रतिशत तक लुढ़ककर 304.50 रुपये के लो तक चली गई। कारोबार खत्म होने पर शेयर 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 324.85 रुपये पर सेटल हुआ। इससे पहले शुक्रवार, 14 फरवरी को सेनको गोल्ड का शेयर 20% टूटा था और 357.60 रुपये पर लोअर सर्किट लगा था। शेयर में भारी गिरावट की प्रमुख वजह अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे हैं।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 69.4 प्रतिशत गिरकर 33.4 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 109.3 करोड़ रुपये था। EBITDA साल-दर-साल आधार पर 56 प्रतिशत गिरकर 79.96 करोड़ रुपये पर आ गया, जो दिसंबर 2023 तिमाही में 181.1 करोड़ रुपये था। हालांकि ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 27.3 प्रतिशत बढ़कर 2,102.5 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,652.2 करोड़ रुपये था।

2 सप्ताह में 40 प्रतिशत टूटा Senco Gold

Senco Gold के शेयर BSE, NSE पर 14 जुलाई 2023 को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग डे पर बीएसई पर क्लोजिंग प्राइस 202.48 रुपये था। कंपनी का IPO 77.25 गुना भरा था। ​तगड़ी बिकवाली के चलते सेनको गोल्ड का मार्केट कैप 5,300 करोड़ रुपये रह गया है। बीएसई पर शेयर पिछले 2 सप्ताह में 30 प्रतिशत नीचे आ चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें