Get App

Sensex में इंट्रा-डे हाई से 550 अंकों की गिरावट, Nifty आया 25200 के नीचे, इन तीन वजहों से मार्केट धड़ाम

Why Sensex-Nifty Falls: अधिकतर एशियाई बाजारों में तेजी के रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिखा। ग्रीन जोन में खुलवने के बाद सेंसेक्स आज के इंट्रा-डे हाई से 553 प्वाइंट्स तो निफ्टी 50 भी 157 प्वाइंट्स टूट गया। जानिए कि मार्केट में आज के इस दबाव की वजह क्या है और निफ्टी के लिए अहम लेवल्स क्या हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 12:20 PM
Sensex में इंट्रा-डे हाई से 550 अंकों की गिरावट, Nifty आया 25200 के नीचे, इन तीन वजहों से मार्केट धड़ाम
Why Sensex-Nifty Fall: आज के कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले थे लेकिन थोड़े ऊंचाई तक जाकर ये फिसल गए।

Why Sensex-Nifty Fall: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज शुरुआती सुस्ती के बाद बिकवाली का काफी दबाव दिखा। गुरुवार 22 जनवरी को विदेशी निवेशकों की लगातार 13वें दिन बिकवाली के चलते आज मार्केट में फिर से मुनाफावसूली का दबाव दिखा। आज के कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में खुले थे लेकिन थोड़े ऊंचाई तक जाकर ये फिसल गए। आज के इंट्रा-डे हाई 82,516.27 से सेंसेक्स 553.10 प्वाइंट्स फिसलकर 81,963.17 तक आ गया। वहीं निफ्टी भी आज के इंट्रा-डे हाई 25,347.95 से 157 प्वाइंट्स फिसलकर 25,190.95 के निचले स्तर तक आ गया। फिलहाल सेंसेक्स 0.35% की फिसलन के साथ 82,021.73 और निफ्टी 0.30% की गिरावट के साथ 25,214.35 पर है। निफ्टी को आज डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) जैसे स्टॉक्स ऊपर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ एटर्नल (Eternal) और इंडिगो (Indigo) इसे नीचे खींच रहे हैं।

Why Market Falls: इन तीन वजहों से मार्केट धड़ाम

विदेशी निवेशकों की निकासी: विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर डाला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को ₹2,549.80 करोड़ की नेट बिकवाली की और यह लगातार 13वां दिन रहा, जब उन्होंने खरीदारी से अधिक बिकवाली की। इस पूरे महीने अब तक सिर्फ 2 जनवरी को ही विदेशी निवेशकों ने बिकवाली से अधिक खरीदारी की थी। जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार का कहना है कि विदेशी निवेशकों का रुझान अब कंपनियों के कारोबारी नतीजे से तय होगी। उनका कहना है कि कंपनियों की कमाई के तेज ग्रोथ ही विदेशी निवेशकों को वापस ला सकती है क्योंकि उनके पास फिलहाल ऐसे मार्केट में जाने का विकल्प है, जहां वैल्यूएशन सस्ता है और अर्निंग्स भी बेहतर है।

कंपनियों के सुस्त कारोबारी नतीजे: बेंचमार्क इंडेक्स के हैवीवेट स्टॉक्स के सुस्त कारोबारी नतीजे मार्केट पर दबाव बना रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक और एचएसीएल टेक के कमजोर नतीजे ने इंवेस्टर सेंटिमेंट को कमजोर किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें