Get App

5 सेकंड में ₹8 लाख करोड़ साफ, Sensex में 1400 अंकों की गिरावट Nifty आया 22700 के नीचे

Sensex-Nifty Big Fall: वैश्विक मार्केट में मचे हाहाकार की आंच में घरेलू स्टॉक मार्केट भी झुलस गया। सेंसेक्स और निफ्टी औंधे मुंह गिर पड़े तो मिडकैप-स्मॉलकैप की भी हालत अच्छी नहीं है। इस हाहाकार में बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूब गए। चेक करें मार्केट में इस तेज बिकवाली की वजह और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 9:29 AM
5 सेकंड में ₹8 लाख करोड़ साफ, Sensex में 1400 अंकों की गिरावट Nifty आया 22700 के नीचे
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 20 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 74532.96 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23114.50 0 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Bigg Fall: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग के लंबे समय तक जारी रहने की आशंका ने मार्केट को फिर तोड़ दिया। एक कारोबारी दिन पहले इसने संभलने की कोशिश की थी और मार्केट ग्रीन हुआ। हालांकि फिर इस युद्ध के जल्द न थमने के संकेतों पर भारत समेत दुनिया भर के मार्केट धड़ाम हो गए। विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली और कच्चे तेल की तेजी ने दबाव बनाया। मार्केट की इस हाहाकार में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तो टूटे ही, ब्रोडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली की आंधी चलने लगी। सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल हैं। ओवरऑल बात करें तो इस हाहाकार के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹8.15 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹8.15 लाख करोड़ डूब गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 1387.55 प्वाइंट्स यानी 1.86% की गिरावट के साथ 73,145.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 423.35 प्वाइंट्स यानी 1.83% की फिसलन के साथ 22,691.15 पर है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 22,634.55 और सेंसेक्स 72,977.34 तक आ गया था। विदेशी निवेशकों के बिकवाली की बात करें तो सिर्फ 16 कारोबारी दिनों में उन्होंने ₹1 लाख करोड़ की नेट बिकवाली की यानी कि हर ट्रेडिंग घंटे में करीब ₹1000 करोड़ के नेट शेयर बेच डाले।

निवेशकों के ₹8.15 लाख करोड़ साफ

एक कारोबारी दिन पहले यानी 20 मार्च 2025 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,29,11,487.59 करोड़ था। आज यानी 23 मार्च 2025 मार्केट खुलते ही यह ₹4,20,95,746.25 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹815,741.34 करोड़ घट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें