Share Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स आज 17 सितंबर को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 90 अंक बढ़ गया। वहीं निफ्टी 25,400 के ऊपर बंद हुआ। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.08 फीसदी और 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 26,000 करोड़ रुपये घट गई। आज के कारोबार के दौरान टेलीकॉम, ऑटो और कंस्ट्रक्शन शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं दूसरी ओर मेटल शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 90.88 अंक या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 83,079.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 34.80 अंक या 0.14 फीसदी बढ़कर 25,418.55 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹26,000 करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 1.63 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाइटन (Titan) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर 0.56 फीसदी से लेकर 1.08 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा स्टील (Tata Steel) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में 0.68 फीसदी से 0.93% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,236 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,058 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,713 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,236 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 109 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 299 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।